Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • शेड की चादर टूटने से नीचे गिरा कामगार, मौके पर मौत
  • सोलन

शेड की चादर टूटने से नीचे गिरा कामगार, मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (बद्दी):

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाड़माजरी स्थित ऑटो पार्टस बनाने वाले उद्योग में छत की चादर टूटने से कामगार नीचे गिर गया। हादसा उस समय पेश आया जब छत पर कुछ काम चल रहा था और अचानक छत की चादर टूट गई। ऊंचाई से नीचे गिरने के चलते कामगार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा। पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बद्दी बरोटीवाला मार्ग पर झाड़माजरी स्थित ऑटो पार्टस बनाने वाली कंपनी में सुबह करीबन 11.30 बजे बलविंद्र (33) निवासी गांव शाहपुर, तहसील कालका हरियाणा उद्योग की छत पर काम कर रहा था। तभी अचानक छत की चादर टूट गई और वह नीचे गिर गया। ऊंचाई से नीचे गिरने के चलते बलविंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा। एएसएपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मृतक हरियाणा की सीमा पर सट्टे निकटवर्ती गांव शाहपुर का निवासी थी। जैसे ही शाहपुर में बलविंद्र की मौत की खबर पहुंची तो भारी संख्या में ग्रामीण उद्योग में पहुंच गए। ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को नौकरी और 30 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग उठाई। जिस पर कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार को भी बनता है वह प्रभावित को दिया जाएगा। एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शेड की चादर टूटने के चलते यह हादसा पेश आया। पुलिस द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ढाबे से 14.400 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद
Next: उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत का परचम लहराएगी भाजपा : अनुराग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.