Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बच्ची से दुष्कर्म पर चुप रहने वाली मां गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बच्ची से दुष्कर्म पर चुप रहने वाली मां गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/05/2023
Girl abuse pocso

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी के दस साल की बेटी से दुष्कर्म करने के बाद भी मां ने चुप्पी साधी रखी। बालिका के पिता की शिकायत पर हरकत में आई कनखल पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। सोमवार देर रात कनखल थाने पहुंचे पिरान कलियर क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। ग्रामीण ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी पत्नी का मदन शर्मा निवासी खेड़ी मुबारिकपुर लक्सर से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। उसकी पत्नी एक माह पूर्व विवाद होने पर दस साल की बेटी को लेकर प्रेमी के यहां रहने चली गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपनी बेटी को लेकर यहां आया। बेटी को लेकर जब वह गांव पहुंचा तब बेटी ने पड़ोस की एक महिला को जानकारी दी कि मां के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोप है कि वह बेटी को लेकर जब यहां पहुंचा तब उसकी पत्नी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी होने की बात कहते हुए चुप रहने की बात कही। पिता की शिकायत पर कनखल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार में ले लिया जबकि मुख्य आरोपी हाथ नहीं आ सका।
एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि पिता दिहाड़ी मजदूर है और उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी है। आरोपी पेशे से ट्रक चालक है, उसके द्वारा दो बार दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। पिता की शिकायत पर मां को दुष्कर्म की जानकारी होने के बाद उसका समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा के दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी प्राधिकरण समाप्त न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: बिट्टू कर्नाटक
Next: दो युवक तमंचों के साथ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.