Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • बच्चों के भविष्य को सड़क पर उतरे अभिभावक, किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

बच्चों के भविष्य को सड़क पर उतरे अभिभावक, किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 27/12/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। मुनस्यारी ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त होने से अभिभावक परेशान हैं। संघर्ष समिति के बैनर तले अभिभावक 110 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं। बावजूद शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। बुधवार को नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह मेहता के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014-15 के दौरान स्थानीय लोगों के संघर्ष से जीआईसी सैंणराथी अस्तित्व में आया। वर्तमान में विद्यालय में 140 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं, लेकिन विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने को शिक्षक तक नहीं हैं। विज्ञान वर्ग में तो स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति तब है जब विद्यालय से लगाातर मेधावी बच्चे बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर मेरिट सूची में स्थान पा रहे हैं। अभिभावकों ने कहा कि शिक्षकों के नहीं होने से छात्रसंख्या लगातार कम होती जा रही है। अभिभावक मजबूरन अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनका दूसरे स्कूलों में दाखिला करा रहे हैं। इसक अलावा उन्होंने विद्यालय के जर्जर हो चुके भवन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई कक्षाओं की स्थिति बेहद खराब है। इससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। बाद में उन्होंने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर विद्यालय में जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति करने और भवन को दुरस्त करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार ने सैनिकों व उनके आश्रितों के अनुदान को बढ़ाया:  गणेश जोशी
Next: पति-ससुर सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.