Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बच्ची से दुष्कर्म पर कांग्रेसियों ने घेरा थाना, पुलिस से नोकझोंक
  • हरिद्वार

बच्ची से दुष्कर्म पर कांग्रेसियों ने घेरा थाना, पुलिस से नोकझोंक

RNS INDIA NEWS 10/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कनखल के बैरागी कैंप क्षेत्र में एक फक्कड़ साधु के छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले को लेकर कांग्रेसियों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। देर रात ही बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी फक्कड़ साधु के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कनखल पुलिस ने अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ भीड़ को उकसाने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को बैरागी कैंप क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस कंट्रोल रूम को मिली शिकायत के बाद हरकत में आई कनखल पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपी फक्कड़ को हिरासत में ले लिया था। बच्ची से दुष्कर्म के मामले को लेकर क्षेत्रवासी एकत्र होकर थाने पहुंच गए थे। इधर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष लता जोशी की अगुवाई में कांग्रेसी एकत्र होकर थाने पहुंच गए थे। आरोपी फक्कड़ को हवालात में बंद न करने को लेकर कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला से महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी उलझ गई थी, जिसके बाद एक बारगी तनाव का माहौल बन गया था। देर रात तक चले हंगामे के बाद पीड़िता की मां की तरफ से आरोपी फक्कड़ सीताराम उर्फ फलाहारी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जिसके बाद देर रात ही कांग्रेसियों से लेकर आमजन वापस लौट गए थे। इधर, एसआई भजराम चौहान की तरफ से भीड़ को उकसाने के आरोप में अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उन्हें चिन्हित कर लिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी फक्कड़ साधु को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिक्षा विभाग के स्टॉल की तारीफ
Next: गुलदार की दहशत से पौड़ी में तीसरे दिन भी नाइट कर्फ्यू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.