Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाने पर चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाने पर चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/09/2022
rns featured image new

रुड़की। पुलिस ने बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाकर तीन लोगों के साथ मारपीट करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने, जान से मारने की धमकी देने, लोगों में डर फैलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पिरान कलियर में कुछ युवकों ने बच्चा चोरी करने के शक में तीन अनजान लोगों को पकड़कर उनके साथ मारपीट कर दी और तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसे पुलिस ने झूठी अफवाह बताया। कलियर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसका 10 वर्षीय बेटा शुक्रवार दरगाह किलकिली साहब मस्जिद से नमाज पढ़ने के बाद अपने घर आ रहा था। रास्ते में उसके पुत्र को तीन युवक मिले और इन लोगों ने उसे डरा धमकाकर कहा कि वहां पर जो तीन लोग खड़े हैं। ये तीनों बच्चा चोर हैं। तुझे पुलिस व लोगों को यह बताना है कि यह तीनों लोग मेरा मुंह दबाकर अपने साथ ले जा रहे थे। ऐसे नहीं कहने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने पुत्र को उकसाकर तीनों अनजान लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद आसपास बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैल गई। पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे को डरा धमकाकर तीनो युवकों ने बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाई है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि नामजद जुबैर, आरिफ त्यागी, तफज्जुल व मसरूफ निवासी कलियर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, षड्यंत्र रचकर अफवाह फैलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। अन्य लोगों की वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है। क्षेत्र की जनता से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरियाणा मार्का पचास पेटी शराब सहित तीन गिरफ्तार
Next: उधार की रकम मांगने पर मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.