Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बच्चा बदलने के मामले में सरकारी अस्पताल व नर्स पर मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

बच्चा बदलने के मामले में सरकारी अस्पताल व नर्स पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने ´बच्चा चोरी कर बदलने के मामले में सरकारी अस्पताल विकासनगर और एक नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून लक्ष्मण सिंह की अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विकासनगर कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शाह के अनुसार अधिवक्ता इकबाल अहमद ने बताया कि गुलिस्ता निवासी ढकरानी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। गुलिस्ता ने विकासनगर के सरकारी अस्पताल और नर्स पर बच्चा बदलने और चोरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि 11 जून को प्रसव पीड़ा होने पर गुलिस्ता को पति ने सरकारी अस्पताल विकासनगर में शाम को करीब 5:30 बजे भर्ती कराया था। बताया कि 6:10 शाम को महिला ने बेटे को जन्म दिया। गुलिस्ता का दावा है कि उन्होंने अपनी आंखों से बेटे को स्वस्थ देखा था, लेकिन कुछ देर बाद अस्पताल की एक नर्स आई। आरोप है कि नर्स ने गुलिस्ता को इंजेक्शन दे दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर नर्स ने गुलिस्ता से कहा कि तुम्हारा बच्चा उधर है उसे उठा लो। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने नवजात को उठाया तो वह एक लड़की थी। महिला ने इसका विरोध किया। आरोप है कि नर्स और दो-तीन अन्य नर्सों ने जुबान बंद करने की बात कही। आरोप है कि पति को भी गुलिस्ता से नहीं मिलने दिया गया। गुलिस्ता ने बताया कि इस मामले में विकासनगर कोतवाली से लेकर एसएसपी तक शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुलिस्ता ने इस मामले में दी गयी लड़की का डीएनए टेस्ट करने की भी मांग की। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून लक्ष्मण सिंह की अदालत ने कोतवाली विकासनगर को अस्पताल और नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे। इस प्रकरण में कोतवाल का कहना है कि कोर्ट के आदेश के तहत सरकारी अस्पताल विकासनगर और नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी की पूरी रकम बरामद न होने पर व्यापारियों ने किया कोतवाल का घेराव
Next: आईस फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.