Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चोरी की पूरी रकम बरामद न होने पर व्यापारियों ने किया कोतवाल का घेराव
  • ऊधम सिंह नगर

चोरी की पूरी रकम बरामद न होने पर व्यापारियों ने किया कोतवाल का घेराव

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

चोरों को रिमांड पर लेकर पूरी रकम बरामद करने की मांग

काशीपुर। कन्फेक्शनरी की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के खुलासे के दौरान चोरों से पूरी रकम बरामद न होने से नाराज जिले भर के व्यापारियों ने बैठक कर कोतवाल का घेराव किया। साथ ही ज्ञापन सौंपकर चोरों को रिमांड पर लेकर पूरी रकम बरामद करने की मांग की । शनिवार की रात मेन बाजार में अग्रवाल सभा के पास गुलशन कन्फेक्शनरी में चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले का 24 घंटे में खुलासा कर चोरों से 1,37,324 रुपये, 30 हजार रुपये का चेक बरामद कर चोरों को जेल भेज दिया था। लेकिन पुलिस के इस खुलासे से व्यापारी संतुष्ट नहीं हुए। दुकान स्वामी जोगिंदर कुमार उर्फ श्याम का कहना है कि दुकान से चार लाख रुपये चोरी हुये। मंगलवार को जिले भर के व्यापारी संगठन के पदाधिकारी मिलन बैंकट हॉल में एकत्र हुए और बैठक कर चोरी की पूरी रकम बरामद न होने पर आक्रोश जताया। उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किये। इसके बाद बाजार में जुलूस निकालते हुए कोतवाली पहुंचे। कोतवाल अशोक कुमार को ज्ञापन देकर चोरों से शेष रकम बरामद करने की मांग की। व्यापार मंडल के कुमाऊं प्रभारी अश्विनी छाबड़ा, जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, संजय जुनेजा, दिलप्रीत सेठी,प्रभात साहनी, जतिन नरूला, देवेंद्र सिंह लाडी, रोशन सिंह, ,महफूज अली, तरुण गहलोत, नासिर अली, त्रिलोक अरोरा, सतीश अरोरा, सुखदेव सिंह, मदनलाल, महेंद्र अरोरा, विनोद कुमार, जसविंदर सिंह, राकेश अरोरा, प्रीतम दास, अंकुर बंसल, दीपक कुमार, आलोक जैन आदि शामिल रहे।उधर, कोतवाल अशोक कुमार ने बताया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरों को मय रकम के दबोच लिया था। पुलिस चोरों से पूछताछ के बाद अगली कार्रवाई करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फौजी को जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर केस
Next: बच्चा बदलने के मामले में सरकारी अस्पताल व नर्स पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.