Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बावड़ी की संपत्ति पर विवाद कर रहे लोगों के खिलाफ तहरीर दी
  • देहरादून

बावड़ी की संपत्ति पर विवाद कर रहे लोगों के खिलाफ तहरीर दी

RNS INDIA NEWS 01/05/2023
rns featured image new

विकासनगर। गंगभेवा बावड़ी गौतम आश्रम के स्वामित्व को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर प्रबंध समिति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक तथाकथित महंत ने अपनी फर्जी समिति गठित कर मंदिर की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। बताया कि रविवार को महंत अपने साथियों के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और पूर्व से चली आ रही मंदिर समिति के पदाधिकारियों के नाम हटाकर जबरन अपनी तथाकथित समिति के पदाधिकारियों का नाम लिख दिया है। पुलिस तहरीर पर मामले की जांच कर रही है। प्रबंध समिति गंगभेवा बावड़ी भीमावाला के अध्यक्ष गिरीराज शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर व पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गंगभेवा बावड़ी में लंबे समय से बावड़ी प्रबंध समिति कार्य करती आ रही है। हर वर्ष बैशाखी पर मेला व अलग-अलग धार्मिक पर्वों पर भंडारे आयोजित किए जाते हैं। लेकिन हाल में एक तथाकथित महंत गंगभेवा बावड़ी की संपति पर कब्जा करने की फिराक में है। बताया कि बैशाखी पर आयोजित मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को रविवार को सम्मानित करने के लिए समारोह तीन बजे से आयोजित किया जाना था। इससे पूर्व महंत अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर परिसर में घुस गया। कहा कि उसने पुरानी समिति को भंग कर नई समिति गठित की। जिसके बाद तथाकथित महंत व उसके साथियों ने मंदिर परिसर में पुरानी प्रबंध समिति के लोगों के नाम मिटाकर अपनी फर्जी समिति के पदाधिकारियों के नाम लिखने लगे। यही नहीं उक्त महंत व उसके साथियों ने मंदिर परिसर में उपद्रव मचाकर शांति व्यवस्था को भंग करने का कुत्सित प्रयास किया है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस से महंत व उसके साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में एसएसआई भुवनचंद्र पुजारी का कहना है कि संपति को लेकर विवाद है। मामले की जांच की जाएगी कि कौन पहले से मंदिर प्रबंधन समिति को चला रहा है। अवैध व गलत तरीके अपनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नरेन्द्र शर्मा, आशीष, अरविन्द शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, संदीप अग्रवाला, सुनील गोगीमा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Next: बारिश के चलते पंजीकरण काउंटर पर कम रही यात्रियों की भीड़

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.