Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बावर की छह खतों में धूमधाम से मनाया गई होलियात
  • देहरादून

बावर की छह खतों में धूमधाम से मनाया गई होलियात

RNS INDIA NEWS 02/11/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  जनजातीय क्षेत्र बावर के छह खतों में गुरुवार से पांच दिवसीय दीपावली का जश्न शुरू हो गया है। गुरुवार को छोटी होलियात के बाद शुक्रवार को बड़ी होलियात मनाई गई। होलियात जलाने के बाद बाजगियों ने कान पर हरियाली लगाई। पंचायती आंगनों में महिलाओं और पुरुषों ने हारुल, झेंता और रासो नृत्यों की प्रस्तुति देकर अनूठी लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। हर गांव के पंचायती आंगनों में देर रात तक लोक गीतों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन गूंजती रही। गुरुवार से शुरू हुए पांच दिवसीय दीपावली पर्व पर ग्रामीणों ने देवदर्शन कर पर्व की शुरुआत की। ग्रामीण पंचायती आंगन में सामूहिक रूप से नृत्यों से सबको लुभाते रहे। नृत्य के दौरान सितलू मोडा की हारुल के बाद कैलेऊ मैशेऊ की हारुल गायी गई। सभी गांवों में सुबह चार बजे ग्रामीण हाथों में भीमल की मशालें लेकर नाचते गाते हुए होलियात लेकर बाहर निकले। जहां होलियात जलाकर पर्व का जश्न मनाया गया। हर गांव में ढोल दमाऊं, रणसिंघे के साथ पंचायती आंगनों में लोक संस्कृति का दौर चला। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, वैसे-वैसे लोगों पर लोक संस्कृति का रंग चढ़ता रहा। पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में जूड़ा नृत्य से सबको लुभाया, वहीं महिलाओं ने लोक नृत्यों से समां बांधा। महासू धाम हनोल, बाशिक देवता मंदिर मैंद्रथ, पवासी महासू देवता मंदिर बलावट, छत्रधारी चालदा महाराज मंदिर दसऊ, शेडकूडिया देवता मंदिर रायगी में पहली होलियात देवता के नाम से क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई। शुक्रवार को मुंधौल, चिल्हाड़, पुरटाड़, किस्तूड़, बाणाधार, डिमीच, खरोड़ा, कुनैन, मशक, कांडोई, भरम आदि गांवों में होलियात की धूम रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 नवंबर
Next: अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.