Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या
  • राष्ट्रीय

अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 15/04/2023
IMG-20230415-WA0002

पुलिस दोनों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी

नई दिल्ली। उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी बाहुबली अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गयी है। दोनों को 2-3 हमलावरों ने गोली उस समय मारी जब उनका मेडिकल कराने पुलिस हॉस्पिटल ले जा रही थी। गोली लगने के समय दोनों मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे और शूटआउट की पूरी घटना मीडिया के कैमरे में कैद हो गयी। दोनों को ही 10 से अधिक गोली मारी गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।मिल रही जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में कथित तौर पर सन्नी, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्या शामिल थे।

अतीक और उसके भाई की शूटिंग कैमरे में कैद हो गई। जब उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था तब वे मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी बीच कम से कम दो लोगों को अहमद और उनके भाई पर करीब से गोली चलाते देखा गया। गोली लगते ही दोनों भाई जमीन पर गिर गए थे, जबकि पुलिस ने जल्द ही हमलावरों को काबू कर लिया। सनसनीखेज हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव के कारण अहमद और अशरफ के गोलियों से छलनी शवों को मौके से हटा लिया गया। पुलिस की तरफ से अभी तक हत्याकांड पर कोई बयान नहीं जारी किया गया है। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें अतीक अहमद और उनके भाई को पत्रकारों से बात करते हुए देखा जा सकता है, तभी किसी ने सरगना के सिर पर गोली मार दी। अगले ही पल उसके भाई को भी गोली मार दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में सक्षम लोग ही उठा रहे अधिकांश योजनाओं का लाभ : सुबोध उनियाल
Next: राशिफल 16 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.