Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बागी गांव में दो दिन के प्रवास पर पहुंची बाशिक महासू देवता की पालकी
  • देहरादून

बागी गांव में दो दिन के प्रवास पर पहुंची बाशिक महासू देवता की पालकी

RNS INDIA NEWS 29/05/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  शिक महासू देवता की पालकी इस समय भ्रमण पर है। भ्रमण के तीसरे दिन देव पालकी मैन्दरथ से बागी गांव दो दिन प्रवास पूजन के लिए पहुंची। जहां महासू भक्तों ने जयकारे से पालकी का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र का भक्तिमय माहौल बना हुआ है। गुरुवार दोपहर में गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों कार सेवकों, कारिंदों के साथ बाशिक महासू देवता की पालकी बागी के लिए रवाना हुई। गुरुवार और शुक्रवार दो अलग-अलग परिवारों की मन्नत पर देवता की पालकी पूजन प्रवास के लिए दोपहर बाद बागी गांव पहुंची। सबसे पहले देवता की पालकी बागी में बाशिक देवता मन्दिर गईं। मन्दिर में भेंट कर देव पालकी श्रद्धालुओं के घर में बिराजमान हो गई। खत बाबर का सबसे बड़ा जखोली मेला दो-तीन जून को कैमाड़ा में होता है। मेले की तिथि नजदीक आते ही खत बाबर के नौकरीपेशा लोगों का गांव आना शुरू हो गया है। जिससे गांवों में रौनक दिखाई दे रही है। बाबर खत वासी मेले की तैयारी में जोर शोर से जुटे हुए है। भक्ति आस्था के वातावरण मे बाशिक देवता के भक्त देव पालकी को कंधा लगाने की होड़ लगी हुई है। भक्तजन अटटू श्रद्धा से देव सेवा में दिन रात लगे हुए हैं। इस दौरान बजीर दीवान सिंह राणा, पुजारी अभीदत, दीवान चंद गोविंद राम, अमित नंद, किशोर, रमेश चन्द, हरीश चंद्र राणा, रवि पंवार, अजय ठाणी, विक्रम पंवार, आदित्य पंवार, टीकम सिंह, विरेंद्र सेमवाल, सूरतराम सेमवाल, प्यारे लाल सेमवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
Next: नकली कंगन गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.