Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बाघ प्रभावित डल्ला गांव में लगाए लाइव कैमरे
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

बाघ प्रभावित डल्ला गांव में लगाए लाइव कैमरे

RNS INDIA NEWS 20/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। धुमाकोट और रिणीखाल के बाघ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों में बाघ की दहशत बनी हुई है। हादसे के आठ दिन बाद भी बाघ को पकड़ने में अभी तक कोई सफलता हाथ लग नहीं पाई। वन विभाग के गढ़वाल सहित लैंसडौंन और कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग ने यहां डेरा डाला हुआ है। बाघ को पकड़ने की अभी तक की रणीनीति सफल नहीं हुई। बाघ के एक के बाद दो हमलों के कारण यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रशासन ने पहले ही 25 से अधिक गांवों के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करवाते हुए यहां धारा 144 के साथ ही रात्रि कर्फ्यू लगाया हुआ है। वन विभाग के साथ ही राजस्व की टीमें भी यहां तैनात की गई है। डल्ला में सक्रिय बाघ को पकड़ने के लिए मचान का भी बनाया गया लेकिन बाघ मचान के आस-पास आया नहीं। ड्रोन और ट्रैपिंग कैमरों के बाद अब यहां वन विभाग ने चार लाइव कैमरे लगाएं हैं। अभी तक इस क्षेत्र में 20 ट्रैपिंग कैमरों के जरिए घूम रहे बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। ट्रैपिंग कैमरों के डाटा लेने के बाद ही बाघ की गतिविधि के बारे में पता चल रहा था, लेकिन अब लाइव कैमरे लग जाने के बाद बाघ की लोकेशन का पता करने में कोई समय जाया नहीं होगा। वन महकमे ने बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने की कोशिश कर रहा है ताकि इस क्षेत्र को बाघ के आंतक से निजात दिलाई जा सके,लेकिन अभी तक इसमें सफलता हाथ नहीं आई। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वनिल अनिरुद्ध ने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर टीमें लगातार नजर रख रही है। टीमों को यहां शिफ्ट में तैनात किया जा रहा है और हर दिन रणीनीति भी बदली जा रही है। डीएफओ के मुताबिक बाघ के फुट प्रिंट मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां दो बाघ हैं। जिसमें एक मादा और दूसरा नर है। बताया कि बाघ प्रभावित क्षेत्र डल्ला में अब वन्य जीव विशेषज्ञों की टीम भी आ रही है, जो बाघ की गतिविधि को लेकर पूरी जानकारी जुटाएगी। टीम से काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एफआरआई परिसर में हुआ नेफेड बाजार रिटेल स्टोर का उद्घाटन
Next: युवक की मौत में दो लोगों पर हत्या का केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.