Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बीएड परीक्षा शुल्क वृद्धि पर कांग्रेसियों ने जताया रोष
  • पौड़ी

बीएड परीक्षा शुल्क वृद्धि पर कांग्रेसियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 23/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उच्च शिक्षा के परीक्षा शुल्क में की गई वृद्धि को अनुचित बताते हुए इसे अगले सेमेस्टर में समायोजित करने की मांग की।शनिवार को कांग्रेस नेता रंजना रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों एवं स्थानीय अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल से संबंधित महाविद्यालयों में बीएड प्रशिक्षणार्थियों से परीक्षा शुल्क 2,760 रुपये लिया जाता रहा है। वर्तमान प्रशिक्षण सत्र में केवल एक सेमेस्टर के परीक्षा शुल्क में वृद्धि कर एक सेमेस्टर का शुल्क 2,960 रुपये कर दिया गया है। एक वर्ष में दो सेमेस्टर होने पर परीक्षा शुल्क 5,920 रुपये कर दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में एक सेमेस्टर का बीएड परीक्षा शुल्क 1,750 रुपये है, साथ ही सोहन सिंह जीना कुमायूं विश्वविद्यालय में एक सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क 1,850 रुपये निर्धारित है। कहा कि श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रशिक्षुओं को आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।
ज्ञापन में राज्यपाल से विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रशासन द्वारा की गई शुल्क वृद्धि को अगले सेमेस्टर में समायोजित करने के संबंध में दिए गए आश्वासन को अमल में लाने के निर्देश जारी करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में बलबीर सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, दलीप सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, परमानंद, भरत सिंह नेगी, धीरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमोहन सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
Next: राशिफल 24 मई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पांच घंटे रहा बाधित, मलबा हटाने में छूटे पसीने

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.