Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • अवैध तरीके से पेट्रोल व डीजल बेचने पर दो ईधन टैंकर पकड़े
  • चमोली

अवैध तरीके से पेट्रोल व डीजल बेचने पर दो ईधन टैंकर पकड़े

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
Logo featured

चमोली। जोशीमठ तहसील के तपोवन और हेलंग में अवैध तरीके पेट्रोल व डीजल बेचने पर शक्ति फिलिंग स्टेशन सतपुली के दो ईधन टैंकर पकडे गए। बिना लाइसेंस के पेट्रोलियम पदार्थो का विक्रय करने पर फर्म के विरूद्व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई। दोनों वाहनों चालको को पकड कर जोशीमठ थाने लाया गया। विगत 26 जुलाई को जोशीमठ के स्थानीय पेट्रोलियम विक्रेता ने पूर्ति निरीक्षक को सूचना दी कि तपोवन में वाहन संख्या यू0के0-15-सीए-1251 टैंकर अवैध रूप से पेट्रोलियम का व्यापार कर रहा है। पूर्ति निरीक्षक ने संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुॅच कर तपोवन चौकी के पास खडे इस वाहन को कब्जे में लेकर वाहन चालक से इनबाइस, बीजक, पीईएसओ अनुबंध आदि दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन वाहन चालक के पास कोई भी दस्तावेज नही मिले। पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने बताया कि उनका एक अन्य वाहन यू0के0-15 सीए-1230 हेलंग में भी आया है। पुलिस की मदद से इस वाहन को भी हेलंग पुलिस चौकी के पास कब्जे में लेकर दस्तावेजों दिखाने को कहा गया। वाहन चालक के पास पेट्रोलियम विक्रय संबधी कोई दस्तावेज नही मिले। साथ ही बताया कि दोंनों वाहनों में 6-6 केएल ईधन भरा गया था। दोनों वाहन चालकों को मौके से पकड कर थाना जोशीमठ लाया गया और बिना किसी प्राधिकृत दस्तावेज के ईधन का परिवहन करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के उल्लंघन यथा संशोधित सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत शक्ति फिलिंग स्टेशन सतपुली के विरूद्व प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की गई। कार्रवाई के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी केएल शाह, पूति निरीक्षक सुशील नौटियाल, केन्द्र प्रभारी दिनेश कुमार, बाट माप सहायक बसंत सिंह बिष्ट मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल खुलने से पहले शिक्षा सचिव ने दिए निर्देश, विद्यालयों में शिक्षण की यह रहेगी व्यवस्था
Next: चार महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.