Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पड़ोसियों ने दिव्यांग पर चाकू-सरिया से हमला किया, केस दर्ज
  • हरिद्वार

पड़ोसियों ने दिव्यांग पर चाकू-सरिया से हमला किया, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। थाना पथरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक दिव्यांग व्यक्ति और उसके परिवार पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने सरिया, चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिव्यांग को गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिव्यांग इब्राहिमपुर निवासी सलमान पुत्र इमरान ने शिकायत कर बताया कि उनके घर के पास रहने वाला आजाद उर्फ मोनू पुत्र खलील आय दिन उनके और उनके परिवार के सदस्यों से गाली-गलौज करता है। सलमान ने आरोप लगाया कि बीते 23 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे मोनू अपने पिता खलील और बहन समरजहा के साथ उनके घर पर आ धमका और तीनों ने सरिया, चाकू और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में सलमान और उनके परिवार के कई सदस्यों को गहरी चोटें आईं। सलमान ने आरोप लगाया कि मोनू और उसके परिवार ने उन पर जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घायल सलमान थाना पथरी पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोनू, खलील और समरजहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि एसओ मनोज नौटियाल ने की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट कर लिया आशीर्वाद
Next: लखनऊ : अवैध संबंध में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.