Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अवैध संबंध के खुलासे पर हुई मां बेटी की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

अवैध संबंध के खुलासे पर हुई मां बेटी की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
rns featured image new

सुल्तानपुर (आरएनएस)। पांच दिन पूर्व मां-बेटी की निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या के मामले में शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मुठभेड़ में एक बदमाश व पुलिस टीम के एक सिपाही को गोली लगी है, दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ से जिला अस्पताल ले आया गया है। अवैध संबंध के विरोध के चलते हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया था।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर हत्या किया था। बदमाश इरफान व शादान सगे भाई हैं और यह अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी शाबाज इनका दोस्त है जो लंभुआ का ही निवासी है। इरफान लंभुआ में एक टेंट हाउस पर काम करता था। उसका मृत लडक़ी की मां के साथ अवैध संबंध था। जिसको लेकर बेटी विरोध करती थी। इसी के चलते कुछ विवाद बढ़ा था। घटना से 15 दिन पहले ही हत्या की पटकथा लिखी गई थी। 28 जून को इरफान उसका भाई व शाबाज दिनदहाड़े लंभुआ कोतवाली अंतर्गत कस्बे में स्टेशन रोड पर मृतका के घर पहुंचे। इन्हें देखकर बेटी चिल्लाई तो इरफान ने उसे मारा और शाबाज ने चाकू से गला काट दिया। बेटी की मां आई तो इन बदमाशों ने उसकी भी हत्या कर दी। आज जब इरफान को पकडक़र आला कत्ल बरामद कराने के लिए टीम लेकर जा रही थी तो उसने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। आत्म रक्षा में पुलिस ने गोलियां दागी। इस बीच बदमाश की गोली से सिपाही शैलेंद्र सिंह व पुलिस की कार्रवाई में बदमाश इरफान के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा भी देखा गया पुलिस ने आशनाई में हुए डबल मर्डर केस का खुलासा किया है। स्वस्थ होने के बाद मुख्य आरोपी इरफान को जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेक-इन के दौरान शख्स बोला ‘बम’, सुनते ही केरल के एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप
Next: प्रेमी के शव को नहर में फेंकने वाली महिला गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.