Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का हथौड़ा
  • नैनीताल

अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का हथौड़ा

RNS INDIA NEWS 20/09/2020
13 (4)

नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को प्राधिकरण टीम स्प्रिंग फील्ड में अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची। अवैध निर्माणों पर टीम ने गृह स्वामियों से सवाल किया। इस दौरान प्राधिकरण कर्मियों और गृह स्वामियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। लेकिन उच्चाधिकारियों के आदेश पर पहुंची टीम ने घन-हथौड़ा चलाकर टिन शेड को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों को किसी ने अवैध निर्माण की सूचना दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को प्राधिकरण जेई कमल जोशी के नेतृत्व में टीम मल्लीताल स्प्रिंग फील्ड गई। यहां तबस्सुम एवं बॉबी नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण करना पाया गया। वे भवन से संबंधित स्वीकृति दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद प्राधिकरण टीम ने दोनों के टिन शेड को ढहा दिया। इस दौरान टिन शेड में रह रहे लोगों का कहना था कि गरीबी में रुपया बचाकर उन्होंने सिर ढंकने का बंदोबस्त किया तो अब नियम विरुद्ध बताकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने किसी तरह बीचबचाव कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। जेई कमल जोशी ने बताया कि बिना अनुमति के अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार ध्वस्तीकरण कार्य चलाया जाएगा। इस दौरान एसआई हरीश सिंह, पूरन तिवारी, केशर गिरी गोस्वामी, इरशाद सिद्दीकी, मोहित जोशी, सुमन राणा, प्रमोद कापड़ी, शीशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाव संचालकों का लाइसेंस शुल्क माफ करने की लगाई गुहार
Next: 30सितम्बर से दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे कुविवि कर्मचारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.