Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अवैध मिट्टी खनन करते ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी पुलिस ने की सीज
  • ऊधम सिंह नगर

अवैध मिट्टी खनन करते ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी पुलिस ने की सीज

RNS INDIA NEWS 07/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर। खटीमा कोतवाली की सत्रह मील चौकी पुलिस ने ग्राम सभा हल्दी से बिना अनुमति के अवैध मिट्टी खनन कर रही जेसीबी को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पकड़कर सीज कर लिया। पुलिस की अक्सर मिट्टी खनन करने वाले माफिया पर कार्रवाई की जाती रही है, लेकिन सवाल यह है कि क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे अवैध खनन पर तहसील प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ रही है। शुक्रवार को सूचना पर कार्रवाई करते हुए 17 मील पुलिस चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने जेसीबी और एक ट्रैक्टर ट्रॉली उपकरण को अवैध खनन करते पकड़ लिया। जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस चौकी परिसर में ले आई और संबंधित मामले में कागजी कार्रवाई की गई। 17 मील पुलिस चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया कि गश्त के दौरान उन्होंने पाया कि गांव हल्दी में मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है, उस दौरान उन्होंने खनन कर रहे वाहन से अनुमति दिखाने को कहा, लेकिन अनुमति के बिना ही अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। बिष्ट ने बताया कि जुर्माने की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल कर्मियों को खाद्य सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी
Next: पेपर गड़बड़ी प्रकरणों की हो जांच:  नेता प्रतिपक्ष

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.