Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अवैध खनन में लगी दो जेसीबी मशीन सीज की
  • देहरादून

अवैध खनन में लगी दो जेसीबी मशीन सीज की

RNS INDIA NEWS 05/02/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  इन दिनों पछवादून में अवैध खनन का मुद्दा खासा गरमाया हुआ है। विपक्ष भी इस मामले में हमलावर है। चकराता विधायक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह यमुना में जेसीबी मशीन से खनन गतिविधियों को बंद कराने की बात कर रहे हैं। ऐसे में संबंधित विभाग भी अलर्ट मोड पर है। जिला खनन अधिकारी की टीम क्षेत्र में अब खनन पर अंकुश लगाने का दावा कर रही है। मंगलवार देर रात जिला खान अधिकारी नवीन सिंह की अगुवाई में शिमला बाईपास के सिंहनीवाला में आसन नदी से दो जेसीबी मशीन को अवैध खनन करते रंगेहाथ पकड़ा गया। दोनों मशीनों को सीज कर पुलिस के हवाले किया गया। दोनों मशीन के स्वामियों के विरुद्ध राजकीय संपदा को नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी क्षेत्र में अवैध खनन पर ऐसी कार्रवाई होती देखी गई, लेकिन ये कार्रवाई हमेशा औपचारिकता मात्र ही दिखाई देती है। खनिज विभाग को यमुना किनारे के कुल्हाल, ढालीपुर, ढकरानी, भीमावाला, नंबर एक पुल, डाकपत्थर, अंबाड़ी आदि इलाकों में हो रहा अवैध खनन दिखाई नहीं दे रहा है। आलम यह है कि डाकपत्थर बैराज और नावघाट में नवनिर्मित पुल के ठीक नीचे हर दिन बड़े पैमान पर खनन किया जा रहा है। डाकपत्थर बैराज से धड़ल्ले से खनन सामग्री से भरे वाहन गुजर रहे हैं। उधर, एसडीएम विनोद कुमार का कहना है कि पछुवादून क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई गतिमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग में नदी से शव बरामद
Next: जेल में होने वाली दुग्ध संघ की बैठक टली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.