Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अवैध खनन मामले में राज्य सरकार सहित एमडीडीए शपथपत्र पेश करें : हाईकोर्ट
  • नैनीताल

अवैध खनन मामले में राज्य सरकार सहित एमडीडीए शपथपत्र पेश करें : हाईकोर्ट

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
default featured image

नैनीताल। हाईकोर्ट ने गुरुवार को देहरादून स्थित नवी वन में हो रहे अवैध खनन को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। इसमें न्यायालय ने राज्य सरकार सहित एमडीडीए से 4 सप्ताह में शपथपत्र पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की एकलपीठ में हुई। देहरादून निवासी प्रतीक खंडूरी की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें कहा है कि देहरादून के प्राचीन मां शंतला देवी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर पडऩे वाले ग्राम जंतरवाला के खप्परवाड़ा में 5 किलोमीटर के मार्ग के बड़े भूभाग में स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके अलावा यहां स्थित नवी वन में भी अवैध रूप से खनन कार्य किया जा रहा है। मामले की सूचना देने के बाद भी एमडीडीए द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। याचिकाकर्ता ने न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटाने और नवी वन में हो रहे अवैध खनन को बंद करने के लिए शासन-प्रशासन को निर्देशित करने की मांग की है। गुरुवार को सुनवाई में न्यायालय ने राज्य सरकार सहित एमडीडीए से 4 सप्ताह में शपथपत्र पेश करने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने ली जिला योजना की समीक्षा बैठक
Next: सूडान में स्कूली छात्रों के विरोध प्रदर्शन में लूट और दंगे

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.