Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अवैध खनन की जांच के लिए कोर्ट कमिश्नर तैनात
  • नैनीताल

अवैध खनन की जांच के लिए कोर्ट कमिश्नर तैनात

RNS INDIA NEWS 27/06/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। हाई कोर्ट ने कोसी रेंज रामनगर में अवैध खनन के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने मामले की स्थिति से अवगत कराने के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है। उनसे दो सप्ताह में स्थलीय जांच करके रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है। खण्डपीठ ने कोर्ट कमिश्नर को सुरक्षा देने के भी निर्देश पुलिस को दिए हैं। मामले मे सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि रामनगर में कोसी नदी के चार गेटों में पांच जगह पर चैकपोस्ट लगाए गए हैं। जबकि आठ जगहों में चैक पोस्ट होनी चाहिए। खण्डपीठ ने अगली तिथि पर निदेशक भूगर्भ विभाग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद की तिथि नियत की है। मामले के अनुसार उधमसिंह नगर निवासी रमेश लाल व अन्य ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका कर कहा है कि कोसी नदी में कई वर्षों से अवैध खनन का कार्य किया जा रहा। टास्क फोर्स गठित करने के आदेश के बावजूद सरकार ने आज तक इसका गठन नहीं किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुनाफे के लालच में पूर्व सैनिक से 20 लाख रुपये की ठगी
Next: छात्र से खाता खुलवाकर कर लिया लाखों का लेनदेन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.