Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अवैध खनन का खुला खेल, रात में जेसीबी और दिन में भैंसा बुग्गियों से खनन
  • हरिद्वार

अवैध खनन का खुला खेल, रात में जेसीबी और दिन में भैंसा बुग्गियों से खनन

RNS INDIA NEWS 25/11/2021
rns featured image new

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव व बाण गंगा में अवैध खनन जोरों पर है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी प्रशासन खनन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी व दिन में भैंसा बुग्गियों से खनन सामग्री स्टोन क्रशरों तक पहुंचा रहे हैं। पथरी के गांव कटारपुर, बिशनपुर, कुंडी, रानीमाजरा, शाहपुर, धारीवाला, भोगपुर, बाड़ीटिप से लेकर सुल्तानपुर लक्सर सहित कई जगह अवैध खनन का खुला खेल चल रहा है। खनन माफिया ने बाण गंगा के साथ किसानों के खेतों को भी निशाना बनाया हुआ है। क्रेशर स्वामियों व खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि रात भर जेसीबी व दिन में भैसा बुग्गियों से खनन सामग्री ठिकाने लगाई जा रही है। किसान रोशन, रघुवीर सिंह, गुरुदेव सिंह, शमशाद, यूसुफ, शैलेन्द्र पाल, नीरज, कुलवीर सिंह, पवन सैनी ने उपजिलाधिकारी से क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को बंद कराने की मांग की है।
चौकी फेरुपुर प्रभारी चरण सिंह का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई की जाती है। भैसा बुग्गियों से किए जा रहे खनन को कई बार रोका भी गया है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया क्षेत्र में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अवैध खनन रोकने को टीम गठित की गई है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहादराबाद पावर हाउस से मिल सड़ा-गला शव
Next: शाहिद कपूर ने जर्सी को बताया अपनी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.