Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एटीएम धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जानिए कैसे देते थे वारदात को अंजाम
  • देहरादून

एटीएम धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जानिए कैसे देते थे वारदात को अंजाम

RNS INDIA NEWS 07/05/2022
rns featured image new

विकासनगर। पुलिस ने विकासनगर और ऋषिकेश में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन सगे भाइयों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कई एटीएम कार्ड बरामद हुए है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

हरबर्टपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी सुनील दत्त ने बीती गुरुवार को तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर एटीएम बदलकर खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया था। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज पढ़कर उन्हें ठगी की जानकारी मिली। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ऋषिकेश में भी अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये उड़ा लिए। ऋषिकेश थाना पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। गहन पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी एचआर 26 सीएफ 9993 स्विफ्ट कार में सवार होकर जगह-जगह धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर हिमाचल की सीमा से लगे कुल्हा बॉर्डर, बरोटीवाला चौक, विकासनगर बाजार, बाबूगढ़ चौक, हरबर्टपुर, डाकपत्थर बैराज आदि क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल्हाल बार्डर पर पुलिस ने चिह्नित स्विफ्ट कार से पांच लोगों से पूछताछ की। तलाशी लेने पर तीन सगे भाई बलविंदर सिंह, राजेश, राजकुमार उर्फ चिन्नू पुत्र मोलूराम, प्रवीण कुमार पुत्र सुरेश और रिंकू कुमार पुत्र जय सिंह निवासी जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा से अलग-अलग बैंकों के 135 एटीएम कार्ड और 35 हजार रुपये बरामद किए। डीआईजी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की टीम में ये रहे शामिल
एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए पुलिस की ओर से टीमें बनाई गई थीं। इनमें कोतवाल रविंद्र शाह, चौकी प्रभारी विकासनगर पंकज कुमार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज तिवारी, चौकी प्रभारी कुल्हाल रजनीश कुमार, यूटी दीपक चौहान, कांस्टेबल राजकुमार, मनजीत और रईस शामिल रहे।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
डीआईजी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए दो आरोपी एटीएम के अंदर जाकर ग्राहक का पिन और संबंधित बैंक के एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी ले लिया करते थे। इसके बाद ग्राहक को झांसा देकर कार्ड बदल देते थे। उस समय आरोपी ग्राहक के साथ ही एटीएम से निकल जाते थे, लेकिन कुछ देर बाद वह दूसरे एटीएम से नगदी निकालकर रुपये उड़ा लेते थे।

तत्काल बदल देते थे शहर
पुलिस ने खुलासा किया कि एटीएम से नगदी निकालते समय साथी आरोपी बाहर नजर बनाए रखते थे। जबकि एक साथी कार दौड़ाने के लिए तैयार रहता था। एटीएम से नगदी निकलते ही सभी आरोपी कार में बैठकर तत्काल शहर छोड़ दिया करते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ऋषिकेश, रुड्की, विकासनगर व पांवटा में अपना ठिकाना बनाया हुआ था। जिससे कि वह पकड़ में न आ सकें।

महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण रहते थे टारगेट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके निशाने पर महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण रहते थे। आरोपी इन लोगों को एटीएम संबंधी ज्यादा जानकारी नहीं होने का फायदा उठाते थे। सीधे-सादे लोगों से एटीएम कार्ड का पिन, बैंक की जानकारी और कार्ड बदलने में उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं आती थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना के इंजीनियर से लूट करने वाला आर्मी का जवान गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने मात्र 4 घण्टे में किया मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.