Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 30 सितंबर को हल्द्वानी बाजार बंद
  • नैनीताल

30 सितंबर को हल्द्वानी बाजार बंद

RNS INDIA NEWS 29/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  अतिक्रमण में चिह्नित दुकानें तोड़ने से पहले विस्थापित नहीं करने और व्यापारी की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति ने 30 सितंबर को हल्द्वानी बाजार बंद करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही बंद को समर्थन देने वाले प्रमुख लोगों के साथ ही 38 संगठनों के नामों की सूची भी जारी की है। शनिवार को सिंधी चौराहे के पास रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में व्यापारी संगठनों की पत्रकार वार्ता हुई। समिति के प्रमुख सदस्य हेमचंद्र बल्यूटिया ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन व्यापारियों का लगातार शोषण कर रहा है। पीड़ित व्यापारियों को दबाव में लेकर उनके प्रतिष्ठान तोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसलिए अब यह व्यापारियों के सम्मान का सवाल बन गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज अतिक्रमण और सड़क चौड़ीकरण का विरोध नहीं कर रहा है। कहा कि बीते दिनों एचएन इंटर कॉलेज में जन संवाद शिविर में भी व्यापारी इस मसले पर डीएम से मिले थे। बल्यूटिया ने दावा किया कि तब 10 मीटर तक सड़क चौड़ी किए जाने पर सहमति बनी थी, लेकिन प्रशासन 12 मीटर के मानक पर ही अड़ा हुआ है। कहा कि व्यापारी समाज 9 मीटर तक सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहा है। कहा कि जिला प्रशासन के रवैए के कारण उनकी दुकानें तक नहीं बच रही हैं। दुकानें तोड़ने से पहले संबंधित व्यापारियों को विस्थापित करने की मांग है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके विरोध में अब हल्द्वानी बाजार बंद करने का फैसला लिया है। पत्रकार वार्ता में बलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी मांगों को शहर के विभिन्न संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का समर्थन, लेकिन चलेंगे वाहन
संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति के 30 सितंबर को हल्द्वानी बाजार बंद रखने के फैसले को ट्रांसपोर्ट व्यापारी एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप सबरवाल ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है और हल्द्वानी से पूरे कुमाऊं को सामान की सप्लाई होती है। इसलिए मालवाहक वाहनों को नहीं रोका जा सकेगा, लेकिन एसोसिएशन का समर्थन पूरी तरह से रहेगा।

बाजार बंद के विरोध में उतरा एक संगठन
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने 30 सितंबर के हल्द्वानी बंद को राजनीति से प्रेरित बताया है। संगठन के अनुसार, बंद किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। शनिवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी महानगर इकाई ने बैठक की। कहा कि 30 सितंबर को कांग्रेस की हल्द्वानी में जन आक्रोश रैली होनी है। इस दिन हल्द्वानी बंद से गलत संदेश जाएगा। समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहिए। बैठक में महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी, युवा इकाई अध्यक्ष अमित बुधलाकोटी, सूरज सिंह सामंत, जगजीत सिंह चड्ढा, आफताब आलम, अशोक मोंगिया, जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष जलाल, बृज मोहन सिजवाली, अविनाश गुप्ता, हिमांशु मेर, उमेश बेलवाल, कार्तिक दास, घनश्याम वर्मा, योगेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 सितम्बर
Next: कोतवाली में तैनात पीआरडी जवान पर हमला, घायल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.