Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अतिक्रमण अभियान के तरीके पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सीएम को दिया ज्ञापन
  • देहरादून

अतिक्रमण अभियान के तरीके पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सीएम को दिया ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 12/06/2023
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में अतिक्रमण अभियान के तरीके पर आपत्ति करते हुए कांग्रेस ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया और अभियान को तत्काल रोकने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने सीएम से कहा कि 50-50 वर्ष से बसे लोगों को हटाया जा रहा है और वो खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हो गए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सीएम से उनके कार्यालय में मुलाकात की। जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस कार्यवाही से जो लोग बेघर होकर सड़कों पर आ गए है, उन्हें आवासीय पट्टे दिए जाएं। कांग्रेस नेताओं ने सीएम से कहा कि राज्य में विभिन्न स्थानों पर पट्टे पर वर्षों से पहले बसे लोगों को भी अतिक्रमण अभियान में हटाया जा रहा है। यह गलत है। उन्होंने देहरादून में स्मार्ट सिटी के कार्यों पर भी सवाल उठाया। कहा कि देहरादून में स्मार्ट सिटी के नाम पर चल रहे निर्माण कार्यों के चलते पूरे शहर की सड़कें खुदी हुई हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। अब बरसात का सीजन शुरू होने वाला है परन्तु निर्माण कार्यों के चलते शहर की सभी नालियां बंद हैं। यदि बरसात ज्यादा हुई तो स्थिति काफी भयावह हो सकती है। समय रहते ठोस व्यवस्थाएं की जाएं, जिससे लोगों को मुश्किलों से निजात मिल सके।
प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, दिग्विजय, हिमांशु आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना के तहत 1500 भाग्यशाली उपभोक्ताओं का चयन
Next: कैबिनेट मंत्री जोशी ने बांटी होनहार छात्रों को छात्रवृत्ति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.