Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अस्पताल में उपचार को गई नाबालिग से डाक्टर ने की छेड़छाड़
  • देहरादून

अस्पताल में उपचार को गई नाबालिग से डाक्टर ने की छेड़छाड़

RNS INDIA NEWS 12/09/2023
rns featured image new

देहरादून। पेट में दर्द होने पर अस्पताल में उपचार के गई 14 साल की किशोरी से डाक्टर ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी को वह अकेले एक कमरे में लेकर गया। बाहर आने पर उसने कमरे में ले जाने वाले डाक्टर से उपचार कराने को मना कर दिया। लड़की के पिता ने डाक्टर के खिलाफ डालनवाला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनपुर चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल ने बताया कि घटना ईसी रोड पर इंदर रोड स्थित निजी अस्पताल की है। रविवार रात एक 14 वर्षीय किशोरी के पेट में तेज दर्द उठा। बच्ची के पिता उपचार के लिए उसे अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टर संतोष ने बच्ची को देखा। आरोप है कि डाक्टर देखने के बहाने बच्ची को अकेले एक कमरे में लेकर गया। करीब 15 मिनट बाद कमरे से लेकर बाहर आया। इस दौरान बच्ची ने अपने पिता से कहा कि वह इस डाक्टर से उपचार नहीं कराएगी। तब उसने बताया कि डाक्टर ने अंदर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की। निजी अंगों को छुआ। बच्ची के पिता ने विरोध किया। अस्पताल प्रबंधन के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने बच्ची को परिजनों को समझाया और आरोपी डाक्टर को नौकरी से निकालने का भरोसा दिया। इसके बाद लड़की के पिता ने डालनवाला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति का इंतजार कर रही महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर जानलेवा हमला
Next: मातृत्व अवकाश देने पर सीएम का आभार जताया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.