Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नागपुर : अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद चार बच्चे एचआईवी पॉजिटिव, एक की मौत
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

नागपुर : अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद चार बच्चे एचआईवी पॉजिटिव, एक की मौत

RNS INDIA NEWS 27/05/2022
rns featured image new

नागपुर (आरएनएस)। नागपुर के एक अस्पताल में चार बच्चे कथित तौर पर खून चढ़ाने के बाद एचआईवी संक्रमित हो गए। इन चारों मरीजों को थैलेसीमिया के इलाज के लिए खून चढ़ाया गया था। जिसके बाद ये संक्रमित पाए गए। इसमें से एक बच्चे की मौत हो गई है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने उच्च स्तरीय जांच बैठा दी है।
स्वास्थ्य विभाग के सहायक उप निदेशक डॉ आर के धाकाटे ने कहा, चार बच्चे एचआईवी से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई है। हम सभी जानकारी एकत्र करेंगे और उच्च स्तरीय जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने कहा कि खाद्य एवं औषधि विभाग (एफडीए) ने भी मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। थैलेसीमिया रोगियों को दिए गए रक्त का न्यूक्लिक एसिड टेस्ट (एनएटी) परीक्षण जल्द ही किया जाएगा। इन मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि मरीजों को दूषित खून दिया गया था।
डॉक्टर के मुताबिक, इलाज के दौरान उनका परीक्षण किया गया और उन्हें एचआईवी संक्रमित पाया गया। जब ब्लड बैंक द्वारा उन्हें दूषित रक्त दिया गया था तब वे कथित तौर पर एचआईवी और हेपेटाइटिस बी से संक्रमित पाए गए। खून की जांच के लिए एनएटी परीक्षण होना आवश्यक होता है है। लेकिन ब्लड बैंक में यह सुविधा नहीं होने के कारण बच्चों को यही खून चढ़ाया गया और इससे वे एचआईवी संक्रमित हो गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हनुमान चालीसा का पाठ किया तो जान से मार देंगे…, सांसद नवनीत राणा को मिले धमकी भरे फोन कॉल, दिल्ली में केस दर्ज
Next: हनीमून पर महिला को पता चला पति का ऐसा राज, पहुंच गई पुलिस के पास

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.