Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एएसपी ने किया लूट का खुलासा, लूटे गये रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

एएसपी ने किया लूट का खुलासा, लूटे गये रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/02/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। लिफ्ट देकर कार चालक के द्वारा सवारी से की गई लूट का खुलासा करते हुये पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गये 12 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। बीते शनिवार शाम कुंवरसेन पुत्र चूरामण निवासी ग्राम अकबराबाद थाना बहेड़ी अदित्य चौक पर बहेड़ी जाने के लिए खड़ा था। इसी दौरान एक टैक्सी चालक और उसके साथी ने कुंवर सेन को लिफ्ट देकर उसकी जेब में रखे बारह हजार रुपये छीन लिए। सोमवार को कोतवाली में एएसपी ममता बोहरा ने घटना का खुलासा करते हुये बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया एवं 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से देखा गया। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर स्विफ्ट कार संख्या डीएल- 2सी एएच 7785 को ट्रेस कर लिया गया। कार के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेश दत्त पुत्र बाला दत्त निवासी 109 वेस्ट विनोद नगर दिल्ली एवं रमेश गोस्वामी पुत्र केदार सिंह निवासी ग्राम गूठा, पोस्ट भिंगराड़ा जिला चंपावत को सितारगंज रोड पिपलिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट गये 12 हजार रुपये बरामद कर एवं लूट में प्रत्युक्त कार को सीज कर दिया। पुलिस टीम में कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, एसएसआई योगेश कुमार, एसएसआई द्वितीय भुवन चंद आर्य, का. देवराज सिंह, राजकुमार, खीम सिंह, मोहसिन एवं संतोष रावत रहे।

आरोपी पूर्व में भी कर चुके है लूट

आरोपी महेश दत्त दिल्ली का निवासी है। महेश का साथी रमेश गोस्वामी निवासी चम्पावत भी महेश के साथ दिल्ली रहता है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। महेश के दो पुत्र धारा 307 के आरोपी है एवं वर्तमान में जेल में है। आरोपी महेश अपने साथी रमेश के साथ चम्पावत घूमने आया था। इसी दौरान उन्होंने आदित्य चौक से कुंवर सेन को बिठा कर उससे 12 हजार रुपये लूट लिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परेशान करने का आरोप
Next: तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.