Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमैल करने का आरोपी धरा
  • पौड़ी

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमैल करने का आरोपी धरा

RNS INDIA NEWS 26/07/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   पौड़ी पुलिस ने नाबालिग लड़की के ऑनलाइन अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बीती 11 जुलाई को स्थानीय निवासी ने पौड़ी कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बहन का अश्लील वीडियो बनाते हुए इसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है और साथ ही अपने साथ रहने की भी जबरदस्ती करते हुए लगातार ब्लैक मेल कर रहा है। तहरीर पर कोतवाली पौड़ी ने आरोपी के विरुद्ध पोक्सो सहित बीएनएस ऐक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि संवेदनशील व नाबालिग का प्रकरण होने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ पौड़ी टीएस राणा की अगुवाई में पुलिस टीम गठित करते हुए यह जांच सौंपी गई। पुलिस टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और आरोपी साहिल निवासी ग्राम ओसीका, थाना बडौत जिला बागपत को उस समय पौड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया जब वह नाबालिग से मिलने पौड़ी आया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी कर्नाटक में सैलून का काम करता है। इस मामले में पुलिस ने सर्विलांस की भी मदद ली। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह विभिन्न ऐपों के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती करता है और उसके बाद उनके न्यूड विडियो बनाकर उनको अपने साथ रहने व शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से पीड़िता के अश्लील वीडियो मिलने के साथ ही 10 से अधिक लड़कियों के साथ भी संपर्क में होने का पता चला। एसएसपी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई हेमलता सेमवाल , एसआई मेहराजुद्दीन और दिगंबर शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिसॉर्ट में मिली ढाई लाख की नगदी और 6 पेटी अवैध शराब
Next: चमोली में एक लाख 80 हजार 232 मतदाता करेंगे द्वितीय चरण में मतदान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.