Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अश्लील फोटो वायरल करने में दो पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

अश्लील फोटो वायरल करने में दो पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/07/2020
rns featured image new

रुडकी। महिला ने खुर्जा के अपने परिचित की मदद से एक परिवार की नाबालिग लडक़ी और दो महिलाओं की फोटो एडिट करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार की चाची के खुर्जा (बुलंदशहर) के गांव दूधूपुर निवासी युवक के साथ पुराने संबंध हैं। चाची जमीन को लेकर उनके परिवार से रंजिश रखती है। पिछले दिनों चाची ने उसकी मां, भाभी और 11 साल की बेटी की तस्वीरें युवक को भेजी। आरोप है कि उसने एडिट करके इन फोटो को अश्लील टच दिया और फिर ये फोटो पहले उसी के मोबाइल पर भेजी। उसने फोन करके युवक से बात की तो उसका कहना था कि उन्होंने जमीन चाची के नाम नहीं की तो वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस पर उसने मिलने पर वार्ता करने की बात कहकर फोन काट दिया। आरोप है कि इसके बाद चाची ने युवक से सारी अश्लील फोटो अपने पास मंगवाई और फिर इन्हें पूरे गांव में वायरल कर दिया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि चाची ने दो अलग-अलग नाम से फेसबुक आईडी बना रखी हैं। उन दोनों पर भी एडिट की गई फोटो डाली गई हैं। शिकायतकर्ता ने फेसबुक पर डाले गए फोटो भी पुलिस को दिखाए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला पुष्पा और सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद साक्ष्य मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 14 दिन बाद खुला एचआरडीए कार्यालय
Next: लूट के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.