Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अशासकीय स्कूल, कॉलेजों का अनुदान समाप्त करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
  • हरिद्वार

अशासकीय स्कूल, कॉलेजों का अनुदान समाप्त करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 23/12/2020
rns featured image new

रुडकी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने खानपुर के नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षकों की बैठक ली। उन्होंने अशासकीय स्कूल, कॉलेजों का अनुदान समाप्त करने की सरकार की तैयारी पर नाराजगी जताई। ऐसा होने पर उन्होंने सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी। सरकार द्वारा अशासकीय स्कूल कॉलेजों का अनुदान समाप्त करने की मंशा के खिलाफ उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई पूरे जनपद में घूमकर शिक्षकों को इसके नुकसान बता रही है। बुधवार को जिलाध्यक्ष खानपुर पहुंचे और नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अशासकीय स्कूल मेहनत करके बच्चों को शिक्षित बना रहे हैं। उनका बोर्ड परीक्षा परिणाम दूसरे स्कूलों से बेहतर रहता है। इसके बावजूद सरकार उनका अनुदान समाप्त करना चाहती है। इससे हजारों शिक्षक बेरोजगार होंगे। साथ ही अशासकीय स्कूलों का वजूद समाप्त हो जाएगा। प्रांतीय संक्षरक भोपाल सिंह सैनी ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों से संघ बात कर रहा है। फिर भी यदि सरकार ने मनमानी की तो संघ पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होगा। जिला महामंत्री जितेन्द्र पुंडीर ने कहा कि सभी शिक्षकों एकजुट रहेंगे तो सरकार को उनकी जायज मांग माननी पड़ेगी। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। शाखा अध्यक्ष डॉ. घनश्याम गुप्ता ने शिक्षकों की मांगों का ज्ञापन जिलाध्यक्ष को सौंपकर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षा व्यवस्था तथा नियमावली में सुधार की मांग की। इससे पूर्व डॉ. पारस चौधरी, रविंद्र कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, पकंज कुमार, मिनाक्षी, विजय कुमार, गायत्री, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, रजंना, नूतन, रूबी, अखिल वर्मा, सोमेन्द्र सिंह पंवार, अमित गर्ग, विशाल भाटी, ओमपाल, सुन्दर, अशोक कुमार ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड-19 के मामले कम नहीं हो रहे, आज मिले 564 नए संक्रमित
Next: चार बच्चों की मां दो बच्चों को लेकर हलवाई के साथ भागी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.