
रुड़की। एआरटीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। दो दिन पूर्व एआरटीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी संजय कुमार निवासी मोहल्ला गद्दा वाली भगवानपुर के घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली थी। चोरी उस समय की गई जब वह अपनी बच्ची के उपचार के लिए अस्पताल गए थे। पीड़ित संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर घर में रखी नगदी व जेवरात चोरी किए जाने की बात बतायी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

