Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अराजक तत्वों ने गौरी शंकर मंदिर में शिवलिंग और मूर्ति तोड़ी
  • देहरादून

अराजक तत्वों ने गौरी शंकर मंदिर में शिवलिंग और मूर्ति तोड़ी

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। वीरभद्र मार्ग गली नंबर तीन में स्थित गौरीशंकर मंदिर में स्थापित शिवलिंग और मूर्ति अराजक तत्वों ने खंडित कर दी। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार सुबह गंगा किनारे स्थित वीरभद्र मार्ग गली नंबर 3 में स्थित गौरीशंकर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे लोग उस समय दंग रह गए जब मंदिर में स्थापित शिवलिंग और मूर्ति टूटी मिली। मंदिर के अंदर ही शिवलिंग और मूर्ति के कई टूकड़े इधर-उधर बिखरे मिले। घटना से श्रद्धालुओं का पारा चढ़ गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर में छानबीन शुरू की। श्रद्धालुओं ने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंदिर में तोड़-फोड़ जैसी घटना गंभीर अपराध है। धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। लिहाजा घटना का जल्द खुलासा कर अराजक तत्वों को कड़ी सजा दें। वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला ने बताया कि घटना का संज्ञान लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

शिवलिंग और मूर्ति खंडित करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो: मेयर
 मेयर अनिता ममगाईं ने गौरी शंकर मंदिर में अराजक तत्वों के शिवलिंग और मूर्ति खंडित करने की घटना पर आक्रोश जताया है। मेयर ने पुलिस प्रशासन को शहर की शांत फिजा को खराब करने की नापाक कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची मेयर अनिता ममगाईं ने घटना की जानकारी ली। इस दौरान मंदिर के पुजारी और पूर्व सभासद अशोक पासवान ने बताया कि पहले भी मंदिर से दानपात्र, घंटियां चोरी हो चुकी हैं। मेयर ने मौके पर मौजूद एसएसआई डीपी काला को क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए कहा। इस दौरान मेयर के आग्रह पर समाजसेवी रितेन्द्र चौहान ने मंदिर में दो सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की। मौके पर उपनिरीक्षक शिवराम, प्रदीप दुबे, रोमा सहगल, राजीव गुप्ता, मोहन भंडारी, राकेश कुमार भार्गव आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीआईजी ने किया कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला युवक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.