Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अपराधों की काली स्याही से लिखा है कांग्रेस सरकारों का इतिहास  : भट्ट
  • देहरादून

अपराधों की काली स्याही से लिखा है कांग्रेस सरकारों का इतिहास  : भट्ट

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व अन्य कांग्रेस नेताओं के आरोपों को बेबुनियाद एवं राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों का इतिहास गैंगवार, अफसरों पर हमले और महिला अपराधों की काली स्याही से लिखा हुआ है। बुधवार को मीडिया को जारी बयान में महेंद्र भट्ट ने कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष की बयानबाजियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में कानून का राज है। अब तक जितनी भी अपराध की घटनाएं सामने आई हैं उन पर तत्काल कठोर कार्रवाई की गई है। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों के अलावा कोई भी नहीं कह सकता कि आरोपियों को लेकर पक्षपात किया गया है, या कार्यवाही में जानबूझकर देरी की गई हो। लगभग सभी दोषी कानून के शिकंजे में हैं और न्यायिक प्रक्रिया से अपनी सजा का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के नेता झूठ, अफवाह और भ्रम फैलाने की अपनी राष्ट्रीय नीति पर उत्तराखंड में भी अमल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार का कार्यकाल यूपी स्टाइल में हुई गैंगवार, अफसरों पर हमले और महिला अपराधों जैसी कई घटनाओं से दागदार रहा है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन गृहमंत्री प्रीतम सिंह सदन में अपनी अनदेखी का रोना रोते थे और मैदान से लेकर पहाड़ तक क्राइम के भेड़िए खुलेआम घूमते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में आम आदमी तो दूर पुलिस के बड़े बड़े अधिकारी भी सुरक्षित नहीं थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैक्सी चालक और रेस्टोरेंट कर्मियों में मारपीट
Next: इग्नू ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.