Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अंतिम संस्कार हेतु जेब में 10 हजार रुपये रखकर खुदकुशी की
  • हरिद्वार

अंतिम संस्कार हेतु जेब में 10 हजार रुपये रखकर खुदकुशी की

RNS INDIA NEWS 19/10/2025
default featured image

मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में पत्नी से तंग आकर जान देने की बात लिखी

हरिद्वार(आरएनएस)।  एक व्यक्ति ने अपने अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये जेब में रखकर खुदकुशी कर ली। उसका शव हरिद्वार में वीआइपी घाट के समीप एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में पत्नी से तंग आकर जान देने की बात लिखी है, लेकिन उसने अपना नाम नहीं लिखा। इस कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, वीआइपी घाट के समीप शिव मूर्ति के बगल में एक पेड़ पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव लटका मिला। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी चरण सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। व्यक्ति की जेब से पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। केवल एक पर्चा मिला, जिसमें लिखा है कि वह अपनी पत्नी से तंग आकर जान दे रहा है।
व्यक्ति ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि उसकी जेब के 10 हजार रुपये घाट पर मौजूद बाबा को दे दिए जाएं, जिससे वह अंतिम संस्कार कर दें। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेल से छूटे युवक ने किशोरी के फोटो किए वायरल, केस दर्ज
Next: 13 दिनों से लापता प्रदीप का नहीं लगा सुराग

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सनातन धर्म का मूल स्वर संघर्ष नहीं बल्कि समन्वय है: रामनाथ कोविंद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.