Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेशभर में आयोजित किए गए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेशभर में आयोजित किए गए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 01/05/2025
rns featured image new

सिडकुल, जिला उद्योग केंद्र समेत विभिन्न आद्यौगिक क्षेत्रों में लगाए गए मतदाता शिविर
पर्वतीय जनपदों में एवं मनरेगा श्रमिकों को किया गया जागरुक

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशं पर अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में वृह्द मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के सभी जनपदों में श्रम विभाग, उद्योग विभाग के सहयोग से स्वीप टीम द्वारा के आद्यौगिक क्षेत्रों, सिडकुल, मनरेगा जॉबकार्ड धारक श्रमिकों एवं सड़क निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिकों के साथ चौपाल कार्यक्रम आयोजित करते हुए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सभी जनपदों में श्रमिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश व्यापक मतदाता जगरुकता अभियान के दृष्टिगत मई माह में अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस को देखते हुए ”माई वर्क माई च्वॉइस, माई वोट माई वॉइस” थीम तय की गई है। इस थीम पर पूरे माह सभी जनपदों के औद्यौगिक क्षेत्रों में मतदाता शिविर लगाए जाएंगे। अर्न्तरराष्ट्रीय श्रमिक  दिवस के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत करते हुए श्रमिको को लोकतंत्र में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि औद्यौगिक क्षेत्रों के अतिरिक्त प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मनरेगा जॉबकार्ड धारकों के साथ भी इस अभियान में संवाद किया जा रहा है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी नागरिक जो, 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ फार्म 7 के द्वारा मतदाता सूची में अन्य व्यक्ति का नाम सम्मिलित करने का आक्षेप/अपना या अन्य व्यक्तियों का नाम हटाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। फार्म 8 द्वारा विद्यमान मतदाता सूची में प्रविष्टियों में सुधार तथा निवास स्थानातरण आदि हेतु आवेदन किया जा सकता है। फार्म 6,7,8 बीएलओ, ईआरओ कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं जबकि ऑनलाइन माध्यम हेतु www.voters.eci.gov.in,वोटर हेल्पलाइन ऐप पर आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य जानकारी हेतु मतदाता हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 से माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘मेरा कार्य मेरी पसंद, मेरा वोट मेरी आवाज’ थीम पर श्रमिक दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: भवन सामग्री से ट्रैफिक बाधित करना पड़ा महंगा, ठेकेदार पर कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.