Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़
  • अनोखा विरोध : मोदी के पुतले को स्कूटी में बिठा पैदल चलाया
  • छत्तीसगढ़

अनोखा विरोध : मोदी के पुतले को स्कूटी में बिठा पैदल चलाया

RNS INDIA NEWS 27/06/2021
rns featured image new

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई के खिलाफ युकां का प्रदर्शन

महासमुंद (आरएनएस)। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मंहगाई के विरोध में शनिवार को युवक कांग्रेस ने मोदी के पुतले को स्कूटी में बिठाकर उसे पैदल चलाते हुए अनोखी तरह से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और युकां नेताओं में पुतले को लेकर जमकर झूमाझटकी हुई। इससे पूर्व युकां नेताओं ने नेहरु चौक में पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। हालांकि पुलिस पुतले को जलने से बचा लिया। जिससे आक्रोशित नेताओं ने दूसरा पुतला लाया और उसे स्कूटी में बिठाकर शहर में घुमाने निकले। इस दौरान पुलिस ने युकां नेताओं को रोकने का प्रयास किया जिससे पुलिस और युकां नेताओं में जमकर झूमाझटकी और धक्का-मुक्की हुई। अंतत: पुलिस ने युकां नेताओं से पुतला छिनकर प्रदर्शन रोक दिया। नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है और कीमत सौ रुपए प्रतिलीटर तक पहुंच गई है। उन्होंने केन्द्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने की मांग की। प्रदर्शन में युकां नेता हर्षित चंद्राकर, शाहिल सरफराज, इमरान कुरैशी, निर्मल जैन सहित बड़ी संख्या युकां नेता मौजदू रहे।

प्रदर्शन के चलते सडक़ पर लगा जाम
शहर के प्रमुख चौक पर विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम के चलते जाम की स्थिति निर्मित हो गई। यातायात पुलिस को व्यवस्था सुधारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्ञात हो कि शहर के प्रमुख नेहरु चौक में ही विरोध प्रदर्शन सहित अन्य तरह के आयोजन होते हंै जिससे जाम लगता है और परेशानी लोगों को उठानी पड़ती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकतंत्र का गला घोंटकर बचाई गई थी एक महिला प्रधानमंत्री की कुर्सी : गौतम
Next: छात्रा को प्रेम पत्र देने वाले शिक्षक की पिटाई

Related Post

rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

RNS INDIA NEWS 26/04/2023 0
rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

झारखंड में 50 हजार ‘रानी मिस्त्रियों’ ने पुरुषों के वर्चस्व वाले पेशे में गाड़ा झंडा

RNS INDIA NEWS 23/04/2023 0
rns featured image new
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भूपेश बघेल बोले- साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.