Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अन्नजन योजना में धोखाधड़ी पर संस्था के खिलाफ दर्ज कराएं केस
  • नैनीताल

अन्नजन योजना में धोखाधड़ी पर संस्था के खिलाफ दर्ज कराएं केस

RNS INDIA NEWS 03/09/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार में अन्नजन विकास योजना के नाम पर रामनगर में लोगों से धोखाधड़ी कराने वाली संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मामले में एसएसपी को जांच कर दोषी संस्था के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। जनता दरबार में फरियादियों ने पारिवारिक विवाद, निजी भूमि विवाद, राजस्व, आपसी विवाद, सड़क, बिजली, रोजगार, आपदा, पेयजल, भूमि, अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। इस पर कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में रामनगर चिल्किया निवासी कुन्दन सिंह मेहरा ने अवगत कराया कि क्षेत्र में एक संस्था ने अन्नजन विकास योजना के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। इस संस्था की ओर से खोले गए केन्द्रों में सस्ती दरों पर राशन देने के नाम पर लोगों से पैसा जमा कराया गया। लेकिन लोगों को न तो सस्ता राशन दिया गया और न ही उन्हें संस्था ने पैसा वापस किया। मामले में उन्होंने कमिश्नर से संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आग्रह किया। इस पर कमिश्नर ने एसएसपी को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। जसपुर निवासी अब्दुल रहीम ने सम्पत्ति पर कब्जे का मामला उठाया। इस पर आयुक्त ने तहसीलदार जसपुर को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए। सतखोला निवासी बालकृष्ण सुयाल ने जमीन पर कब्जे के साथ ही रास्ता बंद करने की शिकायत की। इस पर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी नैनीताल को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दस मिनट तक रोजाना कार्यबहिष्कार करेंगे कर्मचारी
Next: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.