Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • अन्नदाताओं की सुध नहीं लेने पर कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन
  • पिथौरागढ़

अन्नदाताओं की सुध नहीं लेने पर कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

RNS INDIA NEWS 05/01/2021
02- (5)

पिथौरागढ़। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के डेढ़ माह बीतने के बाद भी अन्नदाताओं की कोई सुध नहीं लेने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र कृषि कानून रद नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी है। मंगलवार को स्थानीय सिल्थाम तिराहे में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में अन्नदाता कड़ाके की ठंड में भी सडक़ों पर पड़ा है। बावजूद इसके उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर व गोरंगघाटी ब्लाक अध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट ने कहा कि आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं, मगर सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष योगेश नगरकोटी व एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कोहली ने कहा कि भाजपा सरकार का अच्छे दिनों का नारा केवल पोस्टर-बैनरों तक सीमित रह गया है। आज किसान, बेरोजगार, छात्र, व्यापारी, कर्मचारी वर्ग सभी भाजपा सरकार की गलत नीतियों से परेशान हो चुके हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र किसानों की मांग पूरी नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। पुतला दहन में दीपक लुंठी, हिमांशु ओझा, शुभम बिष्ट, कुंडल महर, चंचल बोरा, रजत विश्वकर्मा, नवीन ऐरी, मोनू, आशीष हावर्ड, ऋषभ कल्पासी, कैलाश जोशी, दिनेश बिष्ट, लक्ष्मण प्रसाद, रवि बोरा, शाहबाज शान, जावेद खान, बाब कन्याल, शिवम पंत, कार्तिक खर्कवाल आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में आज मिले कोरोना संक्रमण के 254 नए मामले
Next: क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.