Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता की हत्या के शोक में दो घंटे बंद रहा बाजार
  • देहरादून

अंकिता की हत्या के शोक में दो घंटे बंद रहा बाजार

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। वनंतरा रिजॉर्ट में कार्यरत अंकिता भंडारी की हत्या के शोक में व्यापारियों ने दो घंटे बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने घाट चौक पर एकत्रित होकर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या से सभी आहत हैं। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने एक दिन पहले अंकिता की मौत पर गहरा दुख जताते हुए उसे श्रद्धांजलि देने के लिए दो घंटे सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऋषिकेश बाजार बंद करने की अपील की थी। रविवार को इसका व्यापक असर दिखा। व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने रेलवे रोड, हरिद्वार रोड, तिलक रोड, देहरादून रोड, घाट रोड आदि स्थानों पर जाकर दुकानदारों से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। हालांकि व्यापार संगठन के पहले से ही बंद के आह्वान के चलते ज्यादातर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। ऋषिकेश के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अंकिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। घाट चौक पर एकत्रित व्यापारियों ने अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से छेड़छाड़ नहीं करने, उसे इंसाफ दिलाने और हत्यारों को कड़ी सजा सुनाने की मांग की। मौके पर रवि जैन, हर्षित गुप्ता, पवन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सतवीर पाल, ललित मनचंदा, महेश किंगर, मनोज टूटेजा, विद्याव्रत शर्मा, विकास गर्ग, प्रवीण जाटव, अमित जाटव आदि व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने उम्र कैद की सजा
Next: प्रदेश में शिक्षकों की त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू करने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.