Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अंकिता हत्याकांड मामले में कई छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन
  • रुद्रप्रयाग

अंकिता हत्याकांड मामले में कई छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। अंकिता हत्याकांड मामले में आक्रोश की ज्वाला रुद्रप्रयाग में भी सड़कों पर उतर गई है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ही कई छात्र संगठनों ने मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की है। कहा कि देवभूमि में इस तरह की घटनाएं बेटियों की सुरक्षा पर बडे सवाल खड़े कर रही है। यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। शनिवार को एबीवीपी, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस सहित कई छात्र संगठनों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने नारेबाजी करते हुए दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि बेटियों के साथ इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों को फांसी दी जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने पुलिस, राजस्व पुलिस और सरकार की भूमिका भी सवाल खड़े किए। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संपंन नेगी, एबीवीपी के नीरज कप्रवान ने कहा कि कहा कि प्रदेश में बेटियों के साथ दुराचार कर उनकी हत्या की जा रही है। बाहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों में आ रहे हैं, यहां वह क्या कर रहे हैं इस पर किसी का ध्यान नहीं है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल ने कहा कि अंकिता की जिस तरह हत्या की गई उससे देवभूमि शर्मशार हो गई है। बेटियां अपनी सुरक्षा के प्रति चिंतित हो गई हैं। एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के दावे कर रही है वहीं बेटियों की सुरक्षा की खतरे में है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। आक्रोशित युवाओं ने कहा कि यदि इस मामले में जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिला तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी कर दोषियों को फांसी देने की मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्राएं, छात्र एवं छात्र संगठनों के सदस्य मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीआरएफ ने रक्षित का शव झील से बरामद किया
Next: पौड़ी में अंकिता हत्याकांड से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.