Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अंकिता केस की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी
  • पौड़ी

अंकिता केस की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी

RNS INDIA NEWS 09/07/2023
rns featured image new

पौड़ी। अंकिता के परिजनों द्वारा विशेष लोक अभियोजक को हटाने की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने मामले की जांच कर आख्या शासन को भेज दी है। अंकिता के परिजनों ने धरना देते हुए अगली सुनवाई से पहले इस केस से विशेष लोक अभियोजक को हटाने की मांग डीएम से की थी। अंकिता के परिजन पिछले लंबे समय से विशेष लोक अभियोजक को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर बीते दिनों कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय के बाहर 24 घंटे तक सांकेतिक धरना भी दिया था। इस धरने में अंकिता की मा सोनी देवी व पिता वीरेंद्र भंडारी ने भी हिस्सा लिया था। अंकिता की मां व पिता ने जल्द ही इस केस से विशेष लोक अभियोजक को हटाने की मांग की थी। कहा था कि इस केस की अगली सुनवाई से पहले विशेष लोक अभियोजक को नहीं हटाए जाने पर वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। वहीं, कांग्रेस ने भी विशेष लोक अभियोजक को इस केस से नहीं हटाए जाने पर पूरे पद्रेश में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। डीएम डा.आशीष चौहान ने बताया कि अंकिता के परिजनों की अपील पर इस मामले की जांच कर आख्या शासन को भेज दी गई है। बताया कि इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द ही उचित निर्णय लेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम के अलर्ट को देखते हुए 10 से 12 जुलाई तक अल्मोड़ा जनपद के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश
Next: 10 अगस्त तक कक्षा 6 में प्रवेश के लिए करें आवेदन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.