Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अंकिता भंडारी न्याय को लेकर धरना 11 वें दिन भी जारी
  • पौड़ी

अंकिता भंडारी न्याय को लेकर धरना 11 वें दिन भी जारी

RNS INDIA NEWS 08/03/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। शुक्रवार को नगर निगम चौराहे पर पीपलचौरी में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को धरना 11 वें दिन भी जारी रहा। धरने में बैठी अंकिता की मां सोनी देवी और पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि जब तक सरकार वीआईपी पर जांच नहीं बिठाती और आशुतोष नेगी को रिहा नहीं करती तब तक वह धरने में बैठे रहेंगे।
धरने को समर्थन देते हुए पूर्व प्रधान महड़ मानवेन्द्र प्रताप सिंह नेगी, मोहित डिमरी, यूकेडी के अर्जुन नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सरकार खामोश बैठी हुई है। साथ ही अंकिता भंडारी के न्याय के लिए लड़ रहे आशुतोष को एक अन्य मामले में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जहां महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है, वहीं आज एक महिला अपनी बेटी के न्याय के लिए धरना दे रही है,जिसका सभी घोर विरोध करते है। धरना प्रदर्शन में निशा बिष्ट, केशव सिंह, मोनिका चौहान, संदीप कुमार, डॉ. मुकेश सेमवाल, बबीता, शिप्रा बडौला, सरस्वती देवी, सुमन, सुनीता बिष्ट, गुन्नी देवी, रेशमा, नितिन मलेठा, अरूण नेगी सहित आदि मौजूद थे। उधर, भाजपा विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का धरने में बैठे लोगों ने विरोध किया। इस दौरान उन्होंने सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाएं हर क्षेत्र में निभा रही अग्रणी भूमिका
Next: सड़क का पुश्ता गिरने से आवाजाही में दिक्कत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
  • खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प
  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.