Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • अनियमितता पर चंबा ब्लॉक में प्रधान को नोटिस
  • टिहरी

अनियमितता पर चंबा ब्लॉक में प्रधान को नोटिस

RNS INDIA NEWS 30/10/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। डीएम मयूर दीक्षित ने चंबा ब्लाक के गैंड गांव में मंगलदलों के गठन में अनियमितता बरतने पर ग्राम प्रधान रीना देवी को कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस का जबाब सात दिन में न देने पर डीएम ने पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई को चेताया है। एक शिकायती पत्र की जांच में डीडीओ व डीपीआरओ टिहरी की जांच के बाद सामने आया कि गैंड गांव में प्रधान ने स्वयं को महिला मंगल दल का अध्यक्ष नामित किया। इसी प्रकार प्रधान ने युवक मंगल दल का कोषाध्यक्ष अपने पति को नामित कर स्वयं व क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी द्वारा सत्यापित किया। इसी के साथ ग्राम सभा की खुली बैठक का मिथ्या प्रस्ताव 10 जनवरी, 2022 को बनाया गया। जबकि कार्रवाई रजिस्टर में इस तरह की खुली बैठक का न होना पाया गया। महिला व युवक मंगल से नगद धनराशि आहरित कर संबंधित को नगद भुगतान किया गया। मंगल दलों के गठन में निदेशक युवा कल्याण दिशा-निर्देशों व प्रक्रिया का अनुपालन भी नहीं किया गया। बताया गया है कि जांच में प्रथम दृष्टया त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया के लिए प्रधान ग्राम पंचायत गैंड व प्रक्रिया अनुश्रवण न करने पर क्षेत्रीय युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी चंबा दोषी पाए गए हैं। मामले में डीएम ने प्रधान गैंड को नोटिस जारी कर त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया के लिए जवाब मांगा है। सात दिनों के भीतर जवाब न देने पर पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई को चेताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अलीगढ़ में महिला कैदियों के बनाए दीये अब नमो एप पर भी आएंगे नजर
Next: 19 पेटी नकली शराब के संग तस्करी के दो आरोपी दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.