Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अलीगढ़ में महिला कैदियों के बनाए दीये अब नमो एप पर भी आएंगे नजर
  • राष्ट्रीय

अलीगढ़ में महिला कैदियों के बनाए दीये अब नमो एप पर भी आएंगे नजर

RNS INDIA NEWS 30/10/2024
rns featured image new

अलीगढ़ (आरएनएस)। दीपावली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लोग अपने घरों को सजाना शुरू कर चुके हैं। बाजारों में भी खासा रौनक देखने को मिल रही है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सभी को बस अब उस पल का इंतजार है, जब लोग अपने परिवार के बीच रहकर दीपावली की खुशी शेयर करेंगे।
इस बीच, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ कारागार में महिला कैदियों ने सराहनीय पहल की है, जिसकी चौतरफा चर्चा हो रही है। महिला कैदियों द्वारा बनाए दीयों को बाजार में बेचा जा रहा है।
यही नहीं, इन कैदियों द्वारा बनाए गए दीयों को नमो एप पर अपलोड करके भी बेचा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का भी कहना है कि इन दीयों को नमो एप पर बेचे जाने से ग्राहक इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।
जिला कारागार के सुपरिंटेंडेंट विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि महिला कैदियों द्वारा दीये में अलग-अलग डिजाइन बनाए गए हैं। आत्मनिर्भर योजना के तहत महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। वर्तमान में जिला कारागार में जो दीये बनाए गए हैं। उसकी फोटो नमो एप पर भी अपलोड की जाएगी, ताकि यह मैसेज देश भर में जा सके कि जिला कारागार में महिला कैदी आत्मनिर्भर हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिला कैदियों द्वारा बनाए गए दीये की एक प्रदर्शनी जिला कारागार के बाहर लगाई गई है। आम नागरिक वहां से खरीदारी कर सकते हैं। खरीदारी के बाद जो पैसा आएगा, उसे महिलाओं को दिया जाएगा।
बता दें कि बीते दिनों दुकानदारों ने शिकायत की थी कि इस बार लोगों का रुझान भारतीय उत्पादों से ज्यादा चीन निर्मित उत्पादों पर ज्यादा है। इस वजह से हमें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
कुछ दुकानदारों ने कहा कि अब ग्राहक ज्यादा आधुनिक हो गए हैं। कोई भी दीये में रूई, और तेल डालकर उसे जलाना नहीं चाहता है। अब लोग ज्यादा मेहनत करना नहीं चाहते हैं, इसलिए चीन निर्मित उत्पादों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीवाली पर व्हाट्सअप से बिजली व्यवस्था की होगी निगरानी
Next: अनियमितता पर चंबा ब्लॉक में प्रधान को नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.