Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत
  • राष्ट्रीय

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 09/03/2022
rns featured image new

तीन गंभीर रूप से घायल, ललितपुर किये गये रेफर

ललितपुर (आरएनएस)। कोतवाली महरौनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम अजान तिराहा पर अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से जा टकराई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार छह में से तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया गया है कि सैदपुर फार्म से महरौनी की ओर आ रही एक निशान कम्पनी की कार संख्या यूपी 80 सी.एच. 2555 जिसमें 6 लोग सवार थे जो काफी तेज गति से भाग रही थी। अभी अजान तिराहा के समीप पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित हो गयी और जाकर नीम के पेड से टकरा गयी। इस जोरदार टक्कर में तीन लोग ग्राम सैदपुर फार्म के पास निवासी तीस वर्षीय दिनेश पुत्र सीताराम, ग्राम नैनवारा निवासी रवि राजा पुत्र राजेन्द्र व सैदपुर फार्म के पास निवासी रामकिशोर पुत्र भैयालाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि कार में सवार महेश पुत्र सीताराम निवासी झांसी, मनीष पुत्र कमल निवासी झांसी, रोहित पुत्र ब्रजकिशोर निवासी झांसी गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के वाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी महरौनी केशवनाथ, कोतवाली प्रभारी कामताप्रसाद, एलआईओ महरौनी अरविंद सिंह राजावत मौके पर पहुंचे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्यारे मियां को मरते दम तक जेल में रहने की सजा
Next: 300 से अधिक सीटें सपा व गठबंधन की आ रही : अखिलेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.