Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरी उत्तराखण्ड रोडवेज की बस
  • हरिद्वार

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी उत्तराखण्ड रोडवेज की बस

RNS INDIA NEWS 22/07/2022
rns featured image new

28 यात्री घायल, 3 को आयी गंभीर चोट

हरिद्वार। बृहस्पतिवार सवेरे चीला रोड़ पर हुए सड़क हादसे में टनकपुर से ऋषिकेश जा रही यात्रीयों से भरी उत्तराखण्ड रोडवेज़ की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस के गहरी खाई में गिरने 28 यात्री घायल हो गए। घायलों में 3 यात्रियों को गंभीर चोटे आयी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि सामने से तेज गति से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में पलट गयी। घटना सवेरे साढ़े छह बजे के आसपास हुई। उत्तराखण्ड रोडवेज की बस टनकपुर से ऋषिकेश जा रही थी। बस में 35 यात्री सवार थे। चीला रोड़ पर श्री दक्षिण काली मंदिर से आगे सामने से तेज गति से आ रही कार को बचाने के प्रयास में बस खाई में गिरकर पलट गयी। बस के खाई में गिरने पर यात्रीयों में चीख पुकार मच गयी। बस खाई में गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्वचा से लेकर कैंसर तक के लिए फायदेमंद है नागफनी
Next: बीईजी तैराक दल ने गंगा में बह रही महिला को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.