Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अनियंत्रित कार लुढ़की, पेड़ पर फँसी, बड़ा हादसा टला
  • देहरादून

अनियंत्रित कार लुढ़की, पेड़ पर फँसी, बड़ा हादसा टला

RNS INDIA NEWS 02/01/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  विकासनगर-त्यूणी मार्ग पर गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। चकराता के लोखंडी में घूमने आए यमुनानगर हरियाणा निवासी पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से बीस मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई और एक पेड़ पर फंस गई। इससे कार सवार आठ लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चकराता पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि गुरुवार रात को लगभग साढ़े दस बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि विकासनगर-त्यूणी मार्ग पर होटल स्नो व्यू के लिंग मार्ग पर एक कार गिर गई है और पेड़ों के बीच फंसी हुई है। सूचना पर पुलिस बल और एसडीआरएफ को साथ लेकर वह मौके पर पहुंचे। वहां सड़क से करीब बीस मीटर नीचे एक हरियाणा नंबर की आल्टो कार पेड़ों के बीच फंसी हुई थी। इसमें आठ लोग सवार थे। इनमें चार बच्चे और चार बड़े थे। इसके बाद एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चकराता ले गए। हादसे में सभी आठ लोग घायल हैं। घायलों की पहचान 29 वर्षीय रजत पुत्र देवेन्द्र, 26 वर्षीय हिना पत्नी अंकित, 7 वर्षीय माधव पुत्र अंकित, कशिश पुत्री अंकित, 12 वर्षीय सिमरन पुत्री अंकित, 33 वर्षीय अंकित, 23 वर्षीय निशा पत्नी रजत और काव्या पुत्री रजत निवासी ग्राम कैंप यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि वह यमुनानगर हरियाणा से चकराता के लोखंडी में घूमने आए थे। घूमने के बाद वापस हरियाणा जाते समय उनकी गाड़ी चकराता के समीप अनियित्रत होकर मेन रोड विकासनगर-त्यूणी रोड से नीचे खाई की तरफ गिर गई और पेडों में फंस गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को प्राथमिकी उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली आपूर्ति बेहतर करने को लगेंगे 58 नए ट्रांसफार्मर
Next: अल्मोड़ा के युवक की हल्द्वानी में संदिग्ध हालात में मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.