Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कहां से आया कोरोना यह नहीं भूलूंगा: ट्रंप
  • उत्तराखंड

कहां से आया कोरोना यह नहीं भूलूंगा: ट्रंप

RNS INDIA NEWS 27/09/2020
donald trump

अमेरिकी चुनाव में बड़ा मुद्दा बना चीन
वॉशिंगटन। अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में चीन बड़ा मुद्दा बन गया है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन लगातार चीन के खिलाफ एक से बढक़र एक बयान दे रहे हैं। वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तो अपनी सभी रैलियों में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चीन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इतना ही नहीं, वे जो बाइडेन पर चीन के प्रति नरम व्यवहार करने का आरोप भी लगा चुके हैं।
ट्रंप ने न्यूपोर्ट वर्जीनिया में शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत थी, तभी चीन से वायरस आ गया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा कभी नहीं होने देना चाहिए था। हम यह भूलेंगे नहीं। हमने (आर्थिक गतिविधियों को) बंद कर दिया और लाखों लोगों का जीवन बचाया। हमने अब इसे खोल दिया है।
ट्रंप ने कहा कि यदि वह आगामी चार वर्ष के लिए फिर सत्ता में आते हैं, तो वह अमेरिका को दुनिया में मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम चीन पर अपनी निर्भरता हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के बाद चीन के साथ संबंध उनके लिए खास मायने नहीं रखते। उन्होंने चीन के प्रति गहरी निराशा जताई।
शी जिनपिंग के साथ संबंधों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बहुत अच्छे संबंध थे, लेकिन यह महामारी आ गई… हमने अच्छा व्यापार समझौता किया था, लेकिन मेरे लिए अब यह पहले की तरह नहीं है। क्या इसका अब कोई अर्थ है? अमेरिका और चीन ने वर्ष की शुरुआत में एक व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए थे। ट्रम्प ने चीन के साथ इस समझौते पर फिर से बातचीत करने से इनकार कर दिया है।
बता दें कि अमेरिका कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस वायरस के कारण अबतक दो लाख से अधिक अमेरिकियों की मौत हुई है। वहीं, देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है, जिसके कारण लाखों लोगों की नौकरियां भी चली गई हैं।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉकडाउन में पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने
Next: नशे में धुत पिता ने की 2 बेटों की गला घोंटकर हत्या

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.