Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंबाजी माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, 7 की मौत
  • राष्ट्रीय

अंबाजी माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, 7 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/09/2022
rns featured image new

अहमदाबाद (आरएनएस)।  गुजरात के अंबाजी में शुक्रवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। कहा जा रहा है कि बेकाबू कार श्रद्धालुओं को रौंदते हुए निकल गई। यहां कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और 5 लोगों की हालत गंभीर है।
हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग पंचमहल के रहने वाले हैं। यह सभी लोग प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी माता मंदिर के दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया।
दरअसल आगामी 5 सितंबर से विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल अंबाजी में छह दिवसीय भादरवी पूनम मेले का आयोजन होने जा रहा है। यह मेला 10 सितंबर तक चलेगा। इसी के चलते भक्त भारी संख्या में अंबाजी पहुंच रहे हैं। मेले के लिए बनासकांठा जिला प्रशासन और आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटी है।

बता दें कि अम्बाजी मंदिर में देवी की कोई छवि या मूर्ति नहीं है, बल्कि यहां पर पवित्र श्री वीसा यंत्र को मुख्य देवता के रूप में पूजा जाता है। इस यंत्र को कोई भी नग्न आंखों से नहीं देख सकता है। साथ ही यंत्र की फोटोग्राफी प्रतिबंधित है।
हाल ही में गुजरात के कच्छ जिले में एक कार के खड़े ट्रक से टकराने पर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना जिले के नखतराना कस्बे के पास करीब 12 बजे हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि कार में सवार लोग नखतराना से मांडवी की ओर जा रहे थे, तभी दावड़ा गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि कार सडक़ के किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद उसके अंदर घुस गई। दु्र्घटना में कार में सवार कुल छह लोगों में चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साल की बच्ची और परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया। अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान कस्तूरबेन गोस्वामी (53), संगीताबेन गोस्वामी (25), परेश गोस्वामी (50) और मानभर (3) के रूप में हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के पास से 86.7 लाख की कीमत का सोना जब्त
Next: गुजरात दंगों से जुड़े मामले में तीस्ता सीतलवाड़ को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली अतंरिम जमानत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.